पश्चिम महाराष्ट्र में पवित्र पंचगंगा नदी के तट पर बसा हुआ इचलकरंजी आज विश्व में एक औद्योगिक शहर के रूप में प्रसिद्द है. पिछले 40 वर्षों में इचलकरंजी शहर ने जबरदस्त प्रगति की है एवं इसी वजह से आज शहर एवं उसके सीमावर्ती क्षेत्रो में करीब 4 लाख की बड़ी आबादी निवास करती है. बेहतर स्वास्थ्य यह प्रत्येक नागरीक का मूलभूत अधिकार है इसीलिए सरकारी एवं निजी प्रयासों से शहर के प्रगति के साथ साथ यहाँ स्वास्थ्य सेवाओं का भी विस्तार हुआ एवं दवा विक्रेताओं की संख्या भी बढ़ने लगी. समय की मांग एवं दवा विक्रेता संगठित होकर समाज एवं जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाए प्रदान कर सके इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सन 1984 में मा. श्री दीपक जावंरे की अध्यक्क्षता में 'इचलकरंजी केमिस्ट असोसिअशन' की स्थापना की गयी. केवल १८ सदस्यों के साथ शुरू की गयी यह संस्था "एकमेकास सहाय करू , अवघे धरु सुपंथ " के वाक्य को चरितार्थ करते हुए प्रगति के नए सोपान चढ़ते हुए आज करीब २८० सदस्यों की एक सक्षम संस्था के रूप में उभर कर आयी है. श्री काकासो पाटील, श्री चंद्रकांत बिन्दगे, श्री शेखर शहापुरे, श्री के.डी.मगदूम, श्री जीवनधर भोकरे जैसे दूरदृष्टा महानुभावो की अध्यक्षता में संस्था का संगठन बलवान हुआ एवं संस्था के माध्यम से सदस्यों को व्यवसाय बढाने और लोगो को गुणवत्ता पूर्ण सेवाए देने में सहयोग मिला.
आज इस वेबसाईट के माध्यम से हम विश्वपटल पर खड़े है, विश्व के किसी भी हिस्से से लोग हम तक पहुच सकते है. हमें आशा है की निश्चित रूप से आने वाले दिनों में इसके माध्यम से हमारे व्यवसाय को लाभ पहुचेगा एवं हमारे सदस्यों को भी उपयोगी जानकारी मिलती रहेगी. यद्यपि वेबसाईट के निर्माण में हमने पूर्ण सावधानी बरती है फिर भी यदि कही किसी प्रकार की त्रुटि रही हो तो हम क्षमाप्रार्थी है.
आज का यह युग संचार क्रांति का युग है एवं VISION 2020 का महत्पूर्ण लक्ष्य हमारे सामने है. इस युग में हम दुनिया के साथ यदि कदम से कदम मिलाकर चलना चाहते है तो हमें आधुनीक तकनीक का उपयोग करना होगा. इसी उद्देश्य से मा.श्री जगन्नाथराव शिंदे (अध्यक्ष, AICDA & MSCDA) की दूरदृष्टि, मा. श्री मदन पाटील (अध्यक्ष,KDCA) की प्रेरणा एवं मा.श्री चंद्रकांत बिन्दगे (अध्यक्ष, ICA) के प्रोत्साहन से वेबसाईट निर्माण का कार्य हाथ में लिया गया.
मा. श्री रविन्द्र पाटील (संगठन सचिव, MSCDA West Zone) के मार्गदर्शन से मुझे इस वेबसाईट के निर्माण हेतु भरपूर सहयोग मिला.
मा. श्री रविन्द्र पाटील (संगठन सचिव, MSCDA West Zone) के मार्गदर्शन से मुझे इस वेबसाईट के निर्माण हेतु भरपूर सहयोग मिला.
आज इस वेबसाईट के माध्यम से हम विश्वपटल पर खड़े है, विश्व के किसी भी हिस्से से लोग हम तक पहुच सकते है. हमें आशा है की निश्चित रूप से आने वाले दिनों में इसके माध्यम से हमारे व्यवसाय को लाभ पहुचेगा एवं हमारे सदस्यों को भी उपयोगी जानकारी मिलती रहेगी. यद्यपि वेबसाईट के निर्माण में हमने पूर्ण सावधानी बरती है फिर भी यदि कही किसी प्रकार की त्रुटि रही हो तो हम क्षमाप्रार्थी है.
आपके सुझाव हमें अवश्य प्रेषित करे ताकि हम इस वेबसाईट को अधिक विषय-समृद्ध एवं उपयोगी बना सके. इसी आशा एवं विश्वास के साथ ...................धन्यवाद !!!! .
आपका अपना
दिनेश छाजेड.
(संगठन सचिव, ICA)
8:53 AM
ICA